Search

 
 
 

बकाया भरने का सुनहरा मौका, 9-11 मार्च तक निगम लगाएगा विशेष कैंप

Ranchi: नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के पूर्व अपर बाजार क्षेत्र के लाइसेंसधारियों को शुल्क भुगतान की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए लाइसेंस होल्डरों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप अपर बाजार स्थित डीबरी पट्टी दुर्गा मंदिर के बेसमेंट में 9 मार्च से 11 मार्च तक चलेगा.
 

Ranchi: नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के पूर्व अपर बाजार क्षेत्र के लाइसेंसधारियों को शुल्क भुगतान की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए लाइसेंस होल्डरों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप अपर बाजार स्थित डीबरी पट्टी दुर्गा मंदिर के बेसमेंट में 9 मार्च से 11 मार्च तक चलेगा. कैम्प सुबह 11 से शुरू होगा, जो दोपहर 3 बजे तक रहेगा.

 

लाइसेंस होल्डरों से मासिक किराए शुल्क की वसूली के लिए कैम्प

निगम द्वारा आवंटित भूमि अथवा दुकानों के लाइसेंस होल्डरों से मासिक किराया शुल्क की वसूली के लिए यह कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिससे लाइसेंस होल्डर अपने बकाया किराया शुल्क का भुगतान आसानी से कर सकें.

रांची नगर निगम ने सभी लाइसेंस होल्डरों से अपील किया है कि कैंप में उपस्थित होकर अपना बकाया किराया शुल्क समय पर भुगतान कर सकें, ताकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व देय राशि का निपटान किया जा सके. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही