Lagatar Desk : गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने अपनी टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है. साथ ही उसकी जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 9.5 करोड़ रुपये तक का इनाम देने की भी घोषणा की गई है.
FBI ने लोगों से अपील की है कि वे गोल्डी बराड़ को खुद पकड़ने की कोशिश न करें. अगर किसी के पास उसके ठिकाने से जुड़ी जानकारी है, तो वह FBI या स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी को सूचना दे सकता है.
FBI tweets, "The FBI has added Satinderjeet Singh to its Ten Most Wanted Fugitives List. He is wanted for his alleged involvement in the Lawrence Bishnoi Organized Crime Group, which is allegedly engaged in a variety of violent acts in Southern California and across the United… pic.twitter.com/H7ATMxpY5W
— ANI (@ANI) September 28, 2026
उत्तरी अमेरिका में चलाता है संगठित अपराध नेटवर्क
FBI के मुताबिक, गोल्डी बराड़ का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है और वह उत्तरी अमेरिका में इस संगठित अपराध नेटवर्क का लीडर है. बराड़ पर हत्या, टारगेट किलिंग, जबरन वसूली, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं. बिश्नोई गैंग पर अमेरिका, कनाडा और दूसरे देशों में हिंसक अपराधों को अंजाम देने का आरोप है.
FBI के अनुसार, बराड़ की पहचान ‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ के दौरान हुई थी. यह भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोहों की गतिविधियों की जांच से जुड़ा अभियान था. अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है.
इसे भी पढ़ें
निज्जर हत्याकांड से भी जुड़ा है नाम
अमेरिकी जांच में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई का नाम कनाडा में हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से भी जोड़ा गया है. निज्जर की 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
FBI के अनुसार, बराड़ और बिश्नोई ने निज्जर की हत्या का आदेश दिया था. निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में भी तनाव बढ़ा था. कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित भूमिका की जांच का दावा किया था. हालांकि भारत ने इन आरोपों को खारिज किया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

