Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया के दिहाडी मजदूर की पुणे में मौत, एक सप्ताह में चार लोग पलायन के भेंट चढ़े

Bermo : बोकारो जिले के झुमरा पहाड स्थित पचमो गांव के एक दिहाडी मजदूर सोहर करमाली की पुणे में मौत हो गयी. सोहर करमाली (50 वर्ष) रोजगार की तलाश में मुंबई के पुणे शहर गया था. वहां वो दिहाडी मजदूर के रूप में काम करता था. शनिवार को अचानक उसकी तबियत खराब हुई और मिरजा क्षेत्र के भारती अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. जब सोहर करमाली के रिश्तेदार पुणे गये तो पता चला कि उसको ब्रेन हेम्बेज हो गया था. बता दें कि पिछले दो माह के अंदर पचमो गांव से दो लोग पलायन के भेंट चढ़ गये. जबकि एक सप्ताह में इस क्षेत्र की यह चौथी घटना है. (पढ़ें, बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-national-cycling-coaching-camp-organized-from-21st-to-24th-july-total-182-players-from-21-states-will-be-involved/">बोकारो

: 21 से 24 जुलाई तक नेशनल साइकिलिंग कोचिंग कैंप का आयोजन, 21 राज्यों के कुल 182 खिलाड़ी होंगे शामिल)

सोहर करमाली के शव को लाने के लिए प्रयासरत हैं परिजन

घटना के संबंध में जगरनाथ करमाली ने बताया कि सोहर करमाली पुणे में लेबर सप्लायर के अंडर में काम करता था. वे उसके शव को वापस लाने के लिए प्रयासरत हैं. सोहर की पत्नी संजोती देवी का कहना है कि यहां काम नहीं मिलने के कारण वो बाहर काम करने गये थे. पति के निधन की खबर सुनकर संजोती का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : सरना">https://lagatar.in/vote-bank-jmm-is-set-increase-by-vote-sarna-code-tribal-women-congress-may-suffer-loss/">सरना

कोड व जनजातीय महिला को वोट से झामुमो का वोट बैंक बढ़ना तय, कांग्रेस को हो सकता है नुकसान!

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में दो माह के अंदर चार की मौत

बताते चलें कि 25 मई को पचमो ग्राम के ही योगेंद्र महतो (25 वर्ष) का तेलांगना में मौत हो गयी थी. बताया जाता है कि सुरंग में चाल धंस जाने के कारण उसकी मौत हो गयी. वहीं 14 जुलाई को गोमिया प्रखंड के महुआटांड ग्राम के तुरी टोला निवासी प्रदुम कुमार तुरी की चेन्नई में मौत हो गयी थी. इसे भी पढ़ें : अथिया">https://lagatar.in/athiya-and-kl-rahul-will-get-married-next-year-new-date-of-marriage-has-come-out/">अथिया

और केएल राहुल अगले साल करेंगे शादी, शादी की नयी डेट आयी सामने

कार्यस्थल पर अचेतावस्था में गिरा मिला था सोहनाथ महतो

प्रदुम कुमार तुरी की पांचवें तल्ले से गिरने से हुई थी. जबकि 15 जुलाई को इसी प्रखंड के बडकीपुनू पंचायत के बुटगोडवा टोला के सोहनाथ महतो (20 वर्ष) की हैदराबाद में मौत हो गयी थी. 15 जुलाई को वह कार्यस्थल पर अचेतावस्था में गिरा मिला. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. बताया जाता बै कि वह राइस मिल में काम करता था. इस प्रकार आये दिन पलायन के कारण झारखंड के युवा और बेरोजगार असामयिक मौत के शिकार हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/bhagalpur-rumors-of-bomb-found-in-railway-station-premises-stirred-up/">भागलपुर

: रेलवे स्टेशन परिसर में बम मिलने की अफवाह, मचा हड़कंप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही