Patna News : शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) में 932 और पद जोड़ दिए है. टीआरई-4 के लिए 25 सितंबर 2026 से ही आवेदन शुरू हो गए है. जो 26 अक्टूबर तक लिए जायेंगे. बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी है.
इसे भी पढ़ें...
बीपीएससी ने अपने नोटिफिकेशन में यह बताया कि TRE - 4.0 के तहत विद्यालय अध्यापक के टोटल 32,388 पदों पर नियुक्ति के लिए जो विज्ञापन जारी किया गया था, उसमें संशोधन किया गया है. माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय अध्यापक के टोटल 493 पदों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापक के टोटल 439 रिक्त पदों को सम्मिलित किया गया है. इससें कुल 932 पदों की बढ़ोतरी की गई है.
नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया कि पदों से जुड़ी ज्यादा जानकारी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ले सकते हैं.
ये कर सकते है आवेदन
क्लास 1 से 5 तक के लिए सीटीईटी पेपर-1 या बीटीईटी पेपर-1 पास.
क्लास 6 से 8 तक के लिए सीटीईटी पेपर-2 या बीटीईटी पेपर-2 पास.
क्लास 6 से 10 तक के लिए एसटीईटी पेपर- 1 पास.
क्लास 9 से 10 तक के लिए एसटीईटी पेपर- 1 पास.
क्लास 11 और 12 के लिए एसटीईटी पेपर-2 पास.

