Search

 
 
 

आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर, 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 8.2फीसदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स  पर पोस्ट कर कहा कि 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की GDP ग्रोथ देश के लिए एक उत्साहजनक संकेत है.कहा कि यह महज आर्थिक आंकड़ा नहीं, बल्कि उन नीतियों और सुधारों का ठोस परिणाम है, जो विकास यात्रा को  तेज करने के उद्देश्य से लागू किये गये थे.
 

 New Delhi :  आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर है.  केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा आज शुक्रवार को जारी किये आंकड़े दर्शा रहे हैं कि  दूसरी तिमाही में स्थिर मूल्य पर आधारित जीडीपी 48.63 लाख करोड़ रुपये रहेगी.  यह पिछले साल की समान तिमाही के 44.94 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 8.2 प्रतिशत अधिक है.  

 

जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के बाद यह सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.  इससे पूर्व चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही -अप्रैल-जून 2025 के दौरान जीडीपी 7.8 प्रतिशत और पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 5.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी.  


 
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स  पर पोस्ट कर कहा कि 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की GDP ग्रोथ देश के लिए एक उत्साहजनक संकेत है.कहा कि यह महज आर्थिक आंकड़ा नहीं, बल्कि उन नीतियों और सुधारों का ठोस परिणाम है, जो विकास यात्रा को  तेज करने के उद्देश्य से लागू किये गये थे.  

 

इस वृद्धि में आम नागरिकों की निरंतर मेहनत की अहम भूमिका रही है. इसने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है.  सरकार के अनुसार सुधारों की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि विकास की गति कायम रहे और हर देशवासी के लिए Ease of Living  और बेहतर हो सके.  

 

सरकार के अनुसार जीएसटी कटौती और अमेरिका द्वारा लगाये गये टैरिफ के संदर्भ में यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है. 

 

दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं इस वक्त सुस्ती में फंसी हैं, लेकिन भारत उस भीड़ से बिल्कुल अलग पटरी पर दौड़ रहा है. क्यू2 FY26 में भारत की GDP ग्रोथ 8.2 रही है.

 

भारत जहां टॉप पर है चीन 4.8 तक अटका हुआ है. फिलीपींस 5.5, मलेशिया 5.2 और इंडोनेशिया 5.04 पर हैं. यूरोप की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की बात करें तो  जर्मनी 0.3 पर, फ्रांस 0.9 पर और यूके 1.3 पर है. दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था माना जाने वाला अमेरिका स्पीड 3.8 की है.   

 


   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही