Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 252 अंक चढ़ा, केवल रियल्टी सेक्टर लाल निशान पर

LagatarDesk ग्लोबल मार्केट से आज मजबूत संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में आज हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 53500 और निफ्टी 16000 के करीब है. आज के ट्रेडिंग सेशन में 252.56 अंकों की मजबूती के साथ 53487.33 के लेवल पर खुला है. जबकि निफ्टी 77.50 अंकों की बढ़त के साथ 15912.90 के स्तर पर शुरू हुआ है. (पढ़ें, गोपालगंज">https://lagatar.in/gopalganj-businessmen-planted-paddy-on-a-bad-road-expressed-outrage-said-water-remains-stored-throughout-the-years/">गोपालगंज

: खराब सड़क पर व्यवसायियों ने की धान रोपनी, जताया आक्रोश, कहा- सालों भर जमा रहता है पानी)

मंगलवार को 331 शेयरों में बिकवाली का दौर

हालांकि थोड़े देर के बाद शेयर बाजार ने और बढ़त हासिल की. सेंसेक्स 313.03 अंक चढ़कर 53547.8 के स्तर पर ट्रेड करने लगा. जबकि निफ्टी 96.45 अंकों की तेजी के साथ 15931.80 के स्तर पर पहुंच गया. आज के ट्रेडिंग सेशन में 1263 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. जबकि 331 शेयरों में बिकवाली का दौर देखा जा रहा है. इसके अलावा 80 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/even-today-the-earth-trembled-due-to-the-earthquake-in-andaman-and-nicobar-the-intensity-was-5-0-on-the-richter-scale/">आज

भी अंडमान निकोबार में भूकंप से धरती कांपी, रिक्टर स्केल पर 5.0 थी तीव्रता

एचयूएल के शेयर 0.41 फीसदी उछले

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 28 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 2 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एचयूएल के शेयरों में सबसे अधिक 0.41 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. जबकि एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.99 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.
इसे भी पढ़ें : NPPA">https://lagatar.in/nppa-fixed-prices-of-84-medicines-including-paracetamol-pharma-companies-will-no-longer-be-able-to-sell-medicines-at-higher-prices/">NPPA

ने पैरासिटामोल सहित 84 दवाओं की कीमतें की तय, फार्मा कंपनियां अब ज्यादा दाम पर नहीं बेच सकेंगी दवाएं

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में एचयूएल, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में केवल दो कंपनियां एशियन पेट्स और आईटीसी के शेयर शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : Corona">https://lagatar.in/corona-update-52-new-patients-found-in-24-hours-352-active-cases-in-the-state-one-died/">Corona

Update : 24 घंटे में मिले 52 नये मरीज, राज्य में एक्टिव केस 352, एक की हुई मौत

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एक्सिस बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, सनफार्मा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : करण">https://lagatar.in/ranveer-singh-will-host-bigg-boss-ott-2-not-karan-johar-arjun-bijlani-will-be-the-first-contestant-of-the-show/">करण

जौहर नहीं रणवीर सिंह करेंगे Bigg Boss OTT 2 को होस्ट, अर्जुन बिजलानी होंगे शो को पहले कंटेस्टेंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही