Search

 
 
 

अलविदा 2025,  किरिबाती, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया में नये साल का आगाज, जश्न शुरू, भारत नये साल की दहलीज पर खड़ा

क्रमश: चीन, हांगकांग और ताइवान में भी नया साल दस्तक दे देगा.  दिलचस्प बात बता दें कि दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन की वजह से 29 देश भारत से पहले नये साल के जश्न में शामिल होंगे
 

New Delhi : अलविदा 2025.  कुछ ही घंटों में, यानी आज बुधवार रात घड़ी की सूई जब 12 बजायेगी, भारत में अंग्रेजी नववर्ष का शुभारंभ हो जायेगा.

 

 
लेकिन आप जान लें कि नये साल 2026  का आगाज किरिबाती  (आइलैंड देश) और न्यूजीलैंड में हो चुका है. वहां की घड़ियों में रात के 12 कब के बज चुके. यानी किरिबाती  और न्यूजीलैंड नया साल मनाने वाले पहले देश हो गये हैं.


ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट में भी नये साल ने दस्तक दे दी है. नये साल का आगमन पूर्वी एशिया से होते हुए आगे बढ़ चलेगा. इसमें उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और जापान नये साल का स्वागत करने कतार में खडे हैं.


क्रमश: चीन, हांगकांग और ताइवान में भी नया साल दस्तक दे देगा.  दिलचस्प बात बता दें कि दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन की वजह से 29 देश भारत से पहले नये साल के जश्न में शामिल होंगे. भारत नये साल की दहलीज पर खड़ा है.

    

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही