Search

 
 
 

पलामू में फिर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 12 डिब्बे हुए बेपटरी

गढ़वा रोड-सिगसिगी स्टेशन के बीच मंगलवार को कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी हो गई.इस दौरान मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए.
 

Palamu : गढ़वा रोड-सिगसिगी स्टेशन के बीच मंगलवार को कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी हो गई.इस दौरान मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. जिससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया. रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बहाली कार्य में जुट गई है.

 

 

हादसे के कारण रेलखंड पर परिचालन प्रभावित होने की आशंका है.फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे अधिकारी हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं.बताते चलें कि पलामू में इससे पहले 4 जून को राजहरा स्टेशन के पास भी मालगाड़ी हादसा हुआ था. उस घटना में कोयला लदी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए थे और रेल परिचालन प्रभावित हुआ था. 2 महीने के अंदर में यह दूसरी घटना है जब रेल का डिब्बा पटरी से उतर गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही