Search

 
 
 

Gopalganj News : गंडक नदी पार करने के दौरान 3 किशोरियां डूबी

बिहार के गोपालगंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां गंडक नदी पार करने के दौरान तीन बच्चियां पानी के तेज बहाव में बह गई. घटना के बाद से तीनों का कुछ पता नहीं चल सका है.
 

Gopalganj : बिहार के गोपालगंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां गंडक नदी पार करने के दौरान तीन बच्चियां पानी के तेज बहाव में बह गई. घटना के बाद से तीनों का कुछ पता नहीं चल सका है.

 

इलाके में अफरा-तफरी मच गई. और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के पास हुई. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लापता किशोरियों की तलाश में जुट गई है. 


जानकारी के अनुसार तीनों किशोरियों रोजाना की तरह शुक्रवार को भी तैर कर गंडक नदी पार खेते में काम करने के लिए जा रही थी. इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं. उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके. 

 

तीनों किशोरियों की पहचान टंडसपुर गांव निवासी चंदन यादव की दो बेटियों 7 वर्षीय कृति और रिया कुमारी व मजिस्टर राय की बेटी अनन्या के रूप में हुई. घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.
  

मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई. एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया है. मौसम खराब होने के कारण रेस्कयू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है.  बता दें कि बिहार के कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही