Search

 
 
 

Kaimur News:  लावारिस बाइक में लगी आग,CCTV  फुटेज खंगाल रही पुलिस

Kaimur: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के उसरी गांव के पास गुरूवार रात लावारिस बाइक में आग लगने की घटना हुई.
 

Kaimur: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के उसरी गांव के पास गुरूवार रात लावारिस बाइक में आग लगने की घटना हुई. आशंका जताई जा रही है कि आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल कर सबूत मिटाने के लिए आग लगई गई.

 

जानकारी के अनुसार,  उसरी गांव के पास सड़क किनारे लावारिस बाइक खड़ी थी. उस वाहन में देर रात अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि जबतक लोग आग बुझाने पहुंचे, उतनी देर में बाइक पूरी तरह जल चुकी थी. 

 

घटना के बाद लोगों ने गावं के मुखिया रंगलाल पासवान को इसकी सूचना दी. इसके बाद रंगलाल ने बिना देर किए पुलिस को घटना की जानकारी दे दी.सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की. मौके से बइक की आधी जली हुई नंबर प्लेट बरामद की है. बाइक उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की है. 

 

पुलिस आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि बाइक को वहां कौन लेकर आया था. साथ ही रेजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बाइक के मालिक का पता लगा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही