Search

 
 
 

Siwan News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, मां-बेटी की मौत, 3 घायल

Siwan : सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया. शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई, जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
  • अगले माह होनी थी बेटी की शादी

Siwan : सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया. शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई, जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी आफताब आलम की पत्नी हाजरा खातून (65 वर्ष) अपनी बेटी सफीना खातून जो कुछ समय से बीमार थी उसे स्कॉर्पियो से इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जा रही थी. इसी दौरान बसंतपुर के पास गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया. और तेज रफ्तार गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई.

 

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. गाड़ी में पांच लोग सवार थे. स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला. हादसे में आफताब आलम का 28 वर्षीय पुत्र तारिक अनवर, गांव के निवासी आजाद अंसारी और चालक पप्पू चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को स्थानीय की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद हाजरा खातून व सफीना खातून को मृत घोषित कर दिया. घायलों को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

बता दें कि अगले माह जून में सफीना की शादी होने वाली थी. घर में शादी की तैयारी चल रही थी. घर में खुशियों का माहौल था. दोनों की मौत की खबर फैलत ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की सही कारणों की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के कारण गाड़ी काफी रफ्तार में थी जिसे चालक नियंत्रित नहीं कर सका और सीधे पेड़ से टक्कर हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही