Search

 
 
 

Gopalganj  News : एक्टर पंकज त्रिपाठी  के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, पटना रेफर

गोपालगंज  से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है. यह घटना माधोपुर थाना इलाके के बेलसंड गांव में हुई है.
 

Gopalganj  : गोपालगंज  से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है. यह घटना माधोपुर थाना इलाके के बेलसंड गांव में हुई है. 

 

जानकारी के मुताबिक हमले की वजह पुरानी दुश्मनी और आपसी विवाद बताया जा रहा है. अपराधी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने बिजेंद्र नाथ पर धारदार हथियार से वार कर दिए.जिससे वे जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े. चीख-पुकार सुनकर जब तक स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, अपराधी वहां से फरार हो चुके थे.

 

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत ही उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां के डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज तो किया, लेकिन गहरे घाव होने और हालत लगातार बिगड़ने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत पटना रेफर कर दिया है. फिलहाल वे डॉक्टरों की देखरेख में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.

 

मुख्य आरोपी की हुई पहचान


घटना की भनक लगते ही माधोपुर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने घटना के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है. पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हमलावर सलाखों के पीछे होंगे और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही