Search

 
 
 

Gopalgunj News: पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़, वर्षों से फरार अपराधी गिरफ्तार

Gopalgunj : नगर थाना क्षेत्र स्थित बंजारी बायपास के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है.
 

Gopalgunj : नगर थाना क्षेत्र स्थित बंजारी बायपास के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी आकाश कुमार घायल हो गया. घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.

 


जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आकाश अपने सहयोगियों के साथ बंजारी बायपास के पास किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने बंजारी बायपास के आस –पास घेराबंदी दी.खुद को घिरता देख आकाश ने पुलिस की टीम पर गोली चलाई. इस दौरान पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आकाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल हो गया.

 


बता दें कि आकाश पर हत्या,लूट,रंगदारी जैसे अन्य 12 से अधिक मामले दर्ज है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और काफी दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी. उस पर 50 हजार रूपये का इनाम भी घोषित था. मुठभेड़ के बाद पुलिस उसके अपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है. और सभी ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. साथ ही फरार सहयोगियों की तलाश में जूट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही