Search

 
 
 

गोपालगंज : चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना,17 लाख के जेवर व कैश पर हाथ साफ

जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. भोरे थाना क्षेत्र के सबेया गांव में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.
 

Gopalganj : जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. भोरे थाना क्षेत्र के सबेया गांव में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति (जेवर और नकदीपर हाथ साफ कर दिया.

 


शादी की तैयारी पर लगा ग्रहण

जहां बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. 3 मई को तिलक और 6 मई को बारात आने वाली थी. परिवार ने बड़ी मेहनत से गहने, कपड़े और नकदी इकट्ठा की था, लेकिन चोरों ने एक ही रात में सब कुछ चुरा लिया. सुबह जब घरवालों की नींद खुली, तो बिखरा सामान, टूटे ताले और खाली बक्से देखकर उनके होश उड़ गए.

 


अन्य घर भी बने निशाना

वहीं उसी रात गांव के बलराम खटीक के घर से भी गहने और कीमती कपड़े चोरी कर लिए गए. वहीं नंदकिशोर गोंड के घर से करीब तीन लाख रुपये के गहनों से भरा बक्सा चोर उठा ले गए.

 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी आलोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने कुछ अहम सुराग जुटाए हैं और मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोगों का कहना है कि अगर रात में पुलिस गश्त सही तरीके से होती, तो इतनी बड़ी चोरी नहीं हो पाती. इस वारदात ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही