Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व आदिवासी दिवस पर गोस्सनर कॉलेज की पहल, ट्राइबल हीरोज़ अनसीन वीडियो सीरीज रिलीज

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग ने ट्राइबल हीरोज़: अनसीन फेसेस नामक पांच एपिसोड की वीडियो सीरीज रिलीज की है
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग ने ट्राइबल हीरोज़: अनसीन फेसेस नामक पांच एपिसोड की वीडियो सीरीज रिलीज की है. इस सीरीज का निर्माण विभाग के सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों ने किया है.

 

यह वीडियो सीरीज 5 अगस्त से 9 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 5 बजे गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित की जाएगी.मास कम्युनिकेशन विभाग की कोर्स कॉर्डिनेटर प्रो. आशा रानी केरकेट्टा ने कहा कि समाज में अनेक जनजातीय समुदायों के लोग विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं. कई लोग बिना किसी प्रसिद्धि की चाह के समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. यह वीडियो सीरीज ऐसे ही प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सामने लाने का प्रयास है.

 

Uploaded Image
प्रो. महिमा गोल्डेन ने बताया कि इस वीडियो सीरीज का निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी, स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग सहित सभी तकनीकी कार्य विद्यार्थियों ने स्वयं किए हैं. विभाग के शिक्षकों ने उन्हें पूरे निर्माण कार्य में मार्गदर्शन प्रदान किया. विभाग के प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि इस सीरीज में बंदी उरांव, अमरनाथ लकड़ा, लॉरेंस खेस, सुखराम पहान, अनुपमा कच्छप और जेनिका तिर्की सहित कई प्रेरणादायी जनजातीय व्यक्तित्वों को शामिल किया गया है.

 

Uploaded Image

इस वीडियो सीरीज के निर्माण में साक्षी, रोहित, सलील, संजना, अमृत, सौरभ, कशफ, अमीषा सहित अन्य विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह पहल जनजातीय समाज के अनदेखे नायकों की प्रेरक कहानियों को व्यापक मंच प्रदान करने का प्रयास है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही