Search

 
 
 

चक्रधरपुर की 3 पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, विधायक व डीसी रहे मौजूद

नलिता पंचायत में आयोजित शिविर में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, पश्चिमी सिंहभूम के डीसी चंदन कुमार, एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को चक्रधरपुर की नलिता, कोलचोकड़ा व केन्दो पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. नलिता पंचायत में आयोजित शिविर में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, पश्चिमी सिंहभूम के डीसी चंदन कुमार, एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किए. कई लोगों को ऑन स्पॉट योजनाओं का लाभ दिया गया.


इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया और  शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया. इस मौके पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित गोद भराई व अन्नप्राशन के लाभुकों को लाभान्वित किया गया. विधायक व डीसी ने स्कूली बच्चों के बीच साइकिल, पठन सामग्री सहित डेमो चेक का वितरण भी किया. डीसी ने कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में छठे वर्ष आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.


 उन्होंने कहा कि इस साल "सेवा का अधिकार सप्ताह" के तहत जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र व विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन, प्राथमिकता के आधार पर लिए जा रहे हैं. प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का ऑन द स्पॉट निवारण भी किया जा रहा है. इसके बाद अतिथियों ने कोलचोकड़ा व केन्दो पंचायत में लगाए गए शिविर में पहुंचकर जायजा लिया. मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत  प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही