Search

 
 
 

सरकारी कर्मचारियों को वेतन मिलना शुरू, फर्जी निकासी की जांच भी जारी

राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मार्च का वेतन मिलना शुरू हो गया है. फिलहाल उन्हीं कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो रहा है जिनके ब्योरे का सत्यापन हो चुका है. इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों द्वारा अपने स्तर से ट्रेजरी से वेतन मद में हुई निकासी की जांच भी की जा रही है.
 

Ranchi : राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मार्च का वेतन मिलना शुरू हो गया है. फिलहाल उन्हीं कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो रहा है जिनके ब्योरे का सत्यापन हो चुका है. इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों द्वारा अपने स्तर से ट्रेजरी से वेतन मद में हुई निकासी की जांच भी की जा रही है.

 

उल्लेखनीय है प्रधान महालेखाकार (अकाउंट्स) द्वारा ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी की सूचना दिए जाने के बाद बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी में निकासी की जांच शुरू कर दी गई थी. 8 अप्रैल को बोकारो और हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन में फर्जी निकासी के मामले पकड़ में आने के बाद वित्त विभाग ने जांच सहित वेतन निकासी के लिए आदेश जारी किया. इस आदेश में सरकारी कर्मचारियों के वेतन-मान, पदनाम, बैंक अकाउंट आदि के सत्यापन के बाद ही वेतन निकासी का निर्देश दिया था.
 

इस निर्देश के आलोक में राज्य के कर्मचारियों का वेतन भुगतान बंद हो गया गया. इसके बाद वित्त विभाग के आदेश के आलोक में वेतन भुगतान के लिए कर्मचारियों से आधार, बैंक आकाउंट, सहित अन्य ब्योरे की मांग की गई. इन ब्योरे के सत्यापन के बाद कर्मचारियों का वेतन भुगतान शुरू कर दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही