Search

 
 
 

Jharkhand Weather : हीट वेव का अलर्ट, 16-17 को बारिश व वज्रपात की संभावना

झारखंड में गर्मी का असर तेज हो गया है और तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.
 
  • डालटनगंज में सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ranchi : झारखंड में गर्मी का असर तेज हो गया है और तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

 

डालटनगंज में सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है. वहीं, गुमला में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री रहा. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया.

 

अन्य जिलों की बात करें तो जमशेदपुर में 40.2 डिग्री, चाईबासा में 40.3 डिग्री, सरायकेला में 40.9 डिग्री, पाकुड़ में 39.2 डिग्री, बोकारो में 38.2 डिग्री और लोहरदगा में 37.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

 

उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में 16 और 17 अप्रैल को कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा.

 

वहीं, 19 और 20 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में लू चलने की आशंका है. 20 अप्रैल को इसका असर दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों तक भी पहुंच सकता है.

 

रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल चाए रहने और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है. आने वाले दिनों में यहां तापमान 38 डिग्री के पार जा सकता है.

 

मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है. 18 से 22 अप्रैल तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही