Search

 
 
 

रांची : कांके रोड के ज्वेलरी शॉप से लाखों के जेवरात लेकर चोर फरार, जांच में जुटी पुलिस

जिले के कांके रोड स्थित ज्वेलरी शॉप को में चोरों ने निशाना बनाया है. मामला गोंदा थाना क्षेत्र स्थित सीएमपीडीआई इलाके का बताया जा रहा है. ज्वेलरी शॉप से लाखों के सोने-चांदी के जेवर लेकर चोर फरार हो गये हैं.
 

Ranchi :  जिले के कांके रोड स्थित ज्वेलरी शॉप को में चोरों ने निशाना बनाया है. मामला गोंदा थाना क्षेत्र स्थित सीएमपीडीआई इलाके का बताया जा रहा है. ज्वेलरी शॉप से लाखों के सोने-चांदी के जेवर लेकर चोर फरार हो गये हैं.

 

गोंदा थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. पुलिस के अनुसार, दीवार के ऊपरी हिस्से को काटकर ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है.

 

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. दुकान से कितने सोने-चांदी के जेवरों की चोरी हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है.

 

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह भी अपराधियों ने हथियार के बल पर हरिहर सिंह रोड में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की थी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही