Search

 
 
 

सरकार ने HC को बताया, पुलिस थानों में CCTV लगाने के लिए टेंडर के टेक्निकल इवेलुएशन का काम पूरा हो चुका है

Ranchi : मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक  की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 3 सप्ताह बाद निर्धारित करते हुए राज्य सरकार से टेंडर की प्रगति की रिपोर्ट मांगी है. मामले में सरकार की ओर से तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई से संबंधित जेल सुपरिंटेंडेंट की रिपोर्ट शपथ पत्र के माध्यम से प्रस्तुत की गई. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को टेंडर के टेक्निकल बीड को 20 नवंबर तक फाइनल करने का निर्देश दिया था.
 
हाईकोर्ट
  • सरकार ने टेंडर के फाइनेंशियल एसेसमेंट के लिए तीन सप्ताह समय मांगा
  • कोर्ट ने पुलिस थानों में CCTV लगाने के टेंडर की प्रगति की रिपोर्ट  मांगी
  • JLKM प्रत्याशी रह चुके तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई मामला

Ranchi :  राज्य के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के टेंडर के संबंध में राज्य सरकार ने आज हाईकोर्ट को बताया कि तकनीकी मूल्यांकन (टेक्निकल इवेलुएशन) का कार्य पूरा हो गया है. अब वित्तीय मूल्यांकन (फाइनेंशियल एसेसमेंट) का काम किया जा रहा है. सरकार की ओर से फाइनेंशियल एसेसमेंट के लिए कोर्ट से 3 सप्ताह का समय मांगा गया.

 

मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक  की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 3 सप्ताह बाद निर्धारित करते हुए राज्य सरकार से टेंडर की प्रगति की रिपोर्ट मांगी है. मामले में सरकार की ओर से तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई से संबंधित जेल सुपरिंटेंडेंट की रिपोर्ट शपथ पत्र के माध्यम से प्रस्तुत की गई. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को टेंडर के टेक्निकल बीड को 20 नवंबर तक फाइनल करने का निर्देश दिया था. 

 

इसे भी पढ़ें


बता दें कि वर्ष 2024 के चुनाव में तरुण महतो झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के इचागढ़ प्रत्याशी थे. 19 नवंबर 2025 को रात में इचागढ़ पुलिस उन्हें पड़कर थाने ले गई, जहां हिरासत में उनकी बर्बरता से पिटाई की गई थी. इचागढ़ पुलिस ने  उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर भी किया था. इसको लेकर तरुण की पत्नी ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखा था, जिस पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था.पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने मामले को लेकर एसपी सरायकेला को दस्तावेज के साथ बुलाया था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही