Search

 
 
 

Bihar News: चीनी मिल लगाने के लिए राज्य सरकार दे रही सब्सिडी, SIPP पोर्टल लॉन्च

बिहार सरकार गन्ना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देने का एलान किया है. गन्ना उद्योग मंत्री इसके लिए शुगरकेन प्रमोशन पोर्टल लांच किया है. इसके जरिए निवेशकों को एक ही जगह पर सभी जरूरी सुविधाएं देना है.
 
बिहार की खबरें

Patna: बिहार सरकार गन्ना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देने का एलान किया है. गन्ना उद्योग मंत्री इसके लिए शुगरकेन प्रमोशन पोर्टल लांच किया है. इसके जरिए निवेशकों को एक ही जगह पर सभी जरूरी सुविधाएं देना है.

इसे भी पढ़ें: 

गन्ना मंत्री ने घोषणा की है कि बिहार में नई चीनी मिल लगाने पर सरकार 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देगी. इसके अलावा निवेशकों को अगले 5 साल तक 100 प्रतिशत एसजीएसटी की राशि वापस मिलेगी.

 

नई उद्योग नीति के तहत सरकार निवेशकों को सिर्फ एक रुपये की टोकन राशि पर सरकारी जमीन लीज पर देगी. इससे उद्योग लगाने की लागत कम होगी और निवेशकों को काम शुरू करनें में आसानी होगी.

 

वर्तमान में 10 चीनी मिलें चल रही है. सरकार ने राज्य में 25 और नई चीनी मिलें शुरू करने की योजना बनाई है. मंत्री संजय कुमार ने बताया कि मधुबनी के सकरी और दरभंगा के रैयाम में बंद पड़ी चीनी मिलें लंबे समय से बंद है, सकरी और रैयाम जैसी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने की दिशा में काम किया जा रहा है.

 

उन्होंने बताया कि SIPP पोर्टल पर निवेशकों को योजना से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी. इसके लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. उन्हें इसी पोर्टल पर सरकार की नीती, सरकारी जमीन, सब्सिडी से जुड़ी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही