Search

 
 
 

Simdega News: रामरेखा महोत्सव में सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सड़क सुरक्षा का भी दिया संदेश

Simdega News: कार्यक्रम में आदिकला मंच कोलेबिरा, संगी म्यूजिकल ग्रुप पाकरटांड़, करमा महिला नुक्कड़ नाटक टीम, छोटानागपुर कला मंच सहित जादूगर सुनील साहू ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. मौके पर बीडीओ पाकरटांड़ प्रभात रंजन ज्ञानी सहित अन्य उपस्थित रहे.
 
रामरेखा महोत्सव में जुटे कलाकार

Simdega News: राजकीय रामरेखा महोत्सव में सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक और जादू कला के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी.

 

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो ने कहा कि विभाग का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि पात्र लाभुक योजनाओं का लाभ उठा सकें.

इसे भी पढ़ें:

कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई.

 

वहीं, सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने की अपील की गई. कलाकारों ने डायन प्रथा, अंधविश्वास और नशापान जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी संदेश दिया.

 

कार्यक्रम में आदिकला मंच कोलेबिरा, संगी म्यूजिकल ग्रुप पाकरटांड़, करमा महिला नुक्कड़ नाटक टीम, छोटानागपुर कला मंच सहित जादूगर सुनील साहू ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. मौके पर बीडीओ पाकरटांड़ प्रभात रंजन ज्ञानी सहित अन्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही