Search

 
 
 

राजकीय शोक के कारण 7 सितंबर को झारखंड में बंद रहेंगे सरकारी स्कूल-कॉलेज

Ranchi News : झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक ने लगातार न्यूज से बातचीत में इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि राजकीय शोक के मद्देनजर 7 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी स्कूल और कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर की सुबह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन के बाद राज्य सरकार ने दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. राजकीय शोक के कारण झारखंड में 7 सितंबर को सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.

 

झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक ने लगातार न्यूज से बातचीत में इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि राजकीय शोक के मद्देनजर 7 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी स्कूल और कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी.

 

सरकार के फैसले के अनुसार 6 और 7 सितंबर को पूरे राज्य में राजकीय शोक रहेगा. इस दौरान राज्य के जिन सरकारी भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां झंडा आधा झुका रहेगा. इस दौरान दौरान राज्य में किसी भी तरह के सरकारी समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही