Search

 
 
 

आजीविका कैडर की मांगों पर सरकार गंभीर, मानदेय भुगतान जल्द : दीपिका पांडेय

Ranchi News : झारखंड मंत्रालय स्थित मंगलवार को आजीविका कैडर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने आजीविका कैडरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को मंत्री के समक्ष रखा.
 
आजीविका कैडर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपिका पांडेय से की मुलाकात

Ranchi News : झारखंड मंत्रालय स्थित मंगलवार को आजीविका कैडर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने आजीविका कैडरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को मंत्री के समक्ष रखा.

 

प्रतिनिधियों ने लंबित मानदेय का भुगतान, मानदेय में वृद्धि और समय पर मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर मंत्री को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि लंबे समय से मानदेय से संबंधित समस्याओं के कारण कैडरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की. मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे आजीविका कैडरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.

 

उन्होंने कहा कि गांवों की महिलाओं और परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में आजीविका कैडर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं को ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने में भी उनकी अहम भूमिका है.

 

दीपिका पांडेय सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लंबित मानदेय के भुगतान से संबंधित आवश्यक विभागीय प्रक्रियाओं को जल्द आगे बढ़ाने के लिए पहल की जाएगी.

 

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जमीनी स्तर पर काम करने वाले आजीविका कैडरों के योगदान का सम्मान करती है और उनकी समस्याओं के न्यायोचित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही