Search

 
 
 

छात्रों पर कार्रवाई के बजाय नियुक्ति घोटालों का जवाब दे सरकार: भाजपा

Ranchi News: संदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के दौरान जेएमएम-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ मारपीट की थी. उन्होंने सरकार से पूछा कि छात्रों के साथ मारपीट करने वाले कितने कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुआ और कितनों की गिरफ्तारी हुई. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में साहिबगंज, शराब, जेएसएससी और जेपीएससी से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने झारखंड सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर मुकदमे का दबाव बनाया जा रहा है. मुख्य सचिव से मिलकर छात्रों पर कार्रवाई की मांग करना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है.

 

संदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के दौरान जेएमएम-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ मारपीट की थी. उन्होंने सरकार से पूछा कि छात्रों के साथ मारपीट करने वाले कितने कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुआ और कितनों की गिरफ्तारी हुई.

इसे भी पढ़ें - 

 

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में साहिबगंज, शराब, जेएसएससी और जेपीएससी से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं. बालू, पत्थर, कोयला, लौह अयस्क, ट्रांसफर-पोस्टिंग और नियुक्तियों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठते रहे हैं. लेकिन इन मामलों में कार्रवाई करने के बजाय सरकार छात्रों पर कार्रवाई करने में ज्यादा रुचि दिखा रही है.

 

भाजपा नेता ने कहा कि नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ी का सबसे ज्यादा नुकसान छात्रों को हो रहा है. 22 परीक्षाएं रद्द होने के बाद छात्रों को अब भी यह साफ नहीं है कि आगे की प्रक्रिया कब शुरू होगी. जेपीएससी का पुनर्गठन कब होगा और नियुक्तियां कब शुरू होंगी, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए.

 

संदीप वर्मा ने कहा कि राज्य की जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि छात्र और उनके परिवार अपने बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय का जवाब समय आने पर देंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही