Search

 
 
 

रजिस्ट्री पर 10% अतिरिक्त सरचार्ज वापस ले सरकार : बीजेपी

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि राज्य में जमीन की खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री और म्यूटेशन की प्रक्रिया पहले से ही जटिल है. सरकार को अतिरिक्त शुल्क लगाने के बजाय इसे सरल, पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाना चाहिए.
 
संदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, BJP

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने भूमि और भवन की रजिस्ट्री पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगाने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध किया है. उन्होंने इसे वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर-जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

वर्मा ने कहा कि राज्य में जमीन की खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री और म्यूटेशन की प्रक्रिया पहले से ही जटिल है. सरकार को अतिरिक्त शुल्क लगाने के बजाय इसे सरल, पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाना चाहिए. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में महिलाओं के नाम पर एक रुपये में रजिस्ट्री की व्यवस्था समाप्त किए जाने का भी उल्लेख किया.

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त सरचार्ज लगाकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है. उन्होंने सरकार से इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही