Search

 
 
 

Bihar News: बिहार में पुल से गुजरने पर टैक्स वसूलेगी राज्य सरकार

पुल पार करने के लिए अब आपको जेब ढिली करनी होगी. बिहार सरकार ने नदी पर बने पुल से पार करने पर टोल टैक्स वसूलने का फैसला किया है. स्टेट हाइवे उन पुलों से ही वसूली करेगी, जिसकी लंबाई 250 मीटर से ज्यादा होगी.
 
बिहार की खबरें

Patna: पुल पार करने के लिए अब आपको जेब ढिली करनी होगी. बिहार सरकार ने नदी पर बने पुल से पार करने पर टोल टैक्स वसूलने का फैसला किया है. स्टेट हाइवे उन पुलों से ही वसूली करेगी, जिसकी लंबाई 250 मीटर से ज्यादा होगी. पथ निर्माण विभाग के मुताबिक ऐसे पुलों पुलों की संख्या 94 है, जो राज्य सरकार के अधीन है. विभाग इन पुलों का सर्वे करा रहा है, जिसके बाद यह तय किया जाएगा कि इनमें किन-किन पुलों पर टैक्स वसूली की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 

नियम के मुताबिक पुलों की लंबाई के आधार टोल टैक्स की राशि तय की जाएगी. सर्वे के दौरान पुल के साथ-साथ उसके एप्रोच रोड की लंबाई भी मापी जाएगी. सम्राट चौधरी कैबिनेट ने 01 जुलाई की बैठक में राज्य की सड़कों पुलों के बेहतर रखरखाव के लिए बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क नियमावली को मंजूरी दी थी.

 

इसके तहत राष्ट्रीय उच्चपथ की तर्ज पर राज्य के स्वामित्व वाली सड़कें और पुलों पर टोल टैक्स वसूला जाएगा. छोटे वाहनों के लिए टोल की दर 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हर एक पुल का अध्ययन किया जा रहा है. इसमें यह देखा जा रहा है कि कितने वाहन इन पुलों पर से रोज गुजरते हैं. और इनमें कितने शहर में हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही