Search

 
 
 

Bihar News: राज्य में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बसाएगी सरकार, HUDC0 के साथ MOU

बिहार सरकार ने 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप डवलप करने की योजना बनाई है. इसके लिए सरकार ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के साथ एक लाख करोड़ रुपये लांग टर्म फाइनेंसिंग एग्रीमेंट किए हैं.
 
बिहार की खबरें

Patna: बिहार सरकार ने 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप डवलप करने की योजना बनाई है. इसके लिए सरकार ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के साथ एक लाख करोड़ रुपये लांग टर्म फाइनेंसिंग एग्रीमेंट किए हैं. बाकी के 6 लाख करोड़ का निवेश बाहरी उद्यमियों से कराए जाएंगे. इस योजना में कुल 7 लाख करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे.

 इसे भी पढ़ें: 

संकल्प सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने एमओयू का आदान प्रदान किया.

Uploaded Image

सीएम ने कहा कि हुडको के साथ यह समझौता बिहार के शहरी विकास के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा. इस महत्वाकांक्षी पहल से बिहार के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और राज्य आधुनिक शहरी विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा. लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में राज्य में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.

 

सीएम ने बताया कि राज्य में करीब 3 लाख एकड़ एकड़ से अधिक भूमि पर 12 आधुनिक ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित किए जाएंगे.
इस टाउनशिप में विश्वस्तरीय शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लोगों को बेहतर, आधुनिक आधारभूत संरचना और गुणवत्तापूर्ण जीवन मिल सके.


आधुनिक सड़क, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य और विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाओं से नए टाउनशिप लैस होंगे. सरकार का दावा है कि इस परियोजना से शहरी विकास को नई रफ्तार मिलेगी और बड़े पैमाने पर निवेश व रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही