Search

 
 
 

Ranchi News: जगन्नाथपुर रथयात्रा में शामिल हुए राज्यपाल व सीएम, खींचा रथ

ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए. दोनों ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.
 

Ranchi: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए. दोनों ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

इसे भी पढ़ें: 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया. इस दौरान पूरा परिसर जय-जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा. हजारों श्रद्धालु भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए.

Uploaded Image

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रथयात्रा के अवसर पर सभी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व को आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया.

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जाएगा. इससे मंदिर की पहचान और धार्मिक पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर राज्य की ऐतिहासिक धरोहर है. सरकार इसे पर्यटन मानचित्र पर और प्रमुख स्थान दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी.

 

रथयात्रा महोत्सव में मंत्री, सांसद, विधायक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य और उत्साहपूर्ण बना दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही