Search

 
 
 

विश्व आदिवासी दिवस पर छात्रों को राज्यपाल का आश्वासन, बोले- CM हेमंत की बात पर रखें भरोसा

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित आदिवासी महोत्सव में राज्यपाल संतोष गंगवार ने JPSC-JSSC आंदोलन कर रहे छात्रों को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने छात्रों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बात पर भरोसा रखने की अपील की.
 
संतोष गंगवार, राज्यपाल

Ranchi: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित आदिवासी महोत्सव में राज्यपाल संतोष गंगवार ने JPSC-JSSC आंदोलन कर रहे छात्रों को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने छात्रों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बात पर भरोसा रखने की अपील की. राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और उन्हें शिकायत का मौका नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: 

राज्यपाल ने कहा कि वे हर समय छात्रों के साथ हैं. अगर छात्रों को किसी तरह की समस्या है तो वे सीधे उनके पास आ सकते हैं. उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी बात सुनी जाएगी.

 

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी राजनीतिक दल की छत्रछाया या संरक्षण की जरूरत नहीं है. छात्रों की मांगें उनका अधिकार हैं और सरकार उनके साथ खड़ी है.

 

CM हेमंत ने कहा कि छात्रों की हर वैधानिक मांग पर पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलेगा और न्याय होता हुआ दिखाई भी देगा.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने गड़बड़ी की है और जो दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने छात्रों से अपील की कि वे किसी के दबाव में न आएं और अपनी बात सीधे सरकार के सामने रखें.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को डराने और धमकाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने युवाओं से खुद को जोड़ते हुए कहा कि मैं भी कोई बूढ़ा नहीं हूं. उन्होंने कहा कि युवाओं की भावनाएं और उनकी चिंताएं उनकी अपनी चिंता हैं.

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार युवाओं की जरूरतों और उनकी अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर काम करेगी. उन्होंने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि छात्रों के साथ पूरी पारदर्शिता के साथ न्याय किया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही