Search

 
 
 

नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए जवान को राज्यपाल, मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी मारा गया और कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गए.
 

Ranchi: बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी मारा गया और कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गए. इसके बाद शहीद जवान प्राणेश्वर कोच के पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन लाया गया.

 

जहां राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्य सचिव वंदना दाडेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत कई पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यपाल ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों के अद्वितीय योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही