Search

 
 
 

राज्यपाल को जतरा टाना भगत जयंती समारोह के लिए दिया न्योता

सर्वदलीय टाना भगत कमिटी के अगुवाओं ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान  राज्यपाल को आदिवासी समुदाय के महानायक, स्वतंत्रता सेनानी व टाना आंदोलन के प्रणेता जतरा टाना भगत की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया.
 

Ranchi: सर्वदलीय टाना भगत कमिटी के अगुवाओं ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान  राज्यपाल को आदिवासी समुदाय के महानायक, स्वतंत्रता सेनानी व टाना आंदोलन के प्रणेता जतरा टाना भगत की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया.

 

जयंती समारोह 28 सितंबर को चिंगरी, बिशुनपुर में होगा. टाना भगतों ने राज्यपाल के समक्ष समुदाय की ऐतिहासिक भूमिका, आज के सामाजिक प्रश्नों और समारोह की महत्ता को विस्तार से साझा किया.

 

उन्होंने जतरा टाना भगत के अमूल्य योगदान और उनके संघर्षों की स्मृतियों को संजोने की सामुदायिक प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया. प्रतिनिधिमंडल में जनार्दन टाना भगत, बहादुर टाना भगत, डॉ सुशील उरांव, प्रमेश्वर टाना भगत और राजेश टाना भगत शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही