Search

 
 
 

त्यौहारों पर साफ-सफाई को लेकर रांची नगर निगम की सख्ती

आगामी त्यौहारों– दुर्गा पूजा से लेकर छठ महापर्व तक – शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए आज नगर निगम सभागार में बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने की. इसमें अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविन्द्र सिंह, अन्य पदाधिकारी, सुपरवाइजर, एजेंसी प्रतिनिधि और सफाई शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे.
 

प्रशासक बोले – गंदगी बर्दाश्त नहीं, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना


Ranchi : आगामी त्यौहारों– दुर्गा पूजा से लेकर छठ महापर्व तक – शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए आज नगर निगम सभागार में बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने की. इसमें अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविन्द्र सिंह, अन्य पदाधिकारी, सुपरवाइजर, एजेंसी प्रतिनिधि और सफाई शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे.

 

बैठक में प्रशासक ने साफ कहा कि त्यौहारों के समय कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निगम की पहली प्राथमिकता लोगों को बेहतर सुविधा और साफ वातावरण देना है.

 

बैठक में लिए गए मुख्य फैसले 

1. शिकायतों का तुरंत समाधान – लोगों की शिकायतें तुरंत सुनी जाएंगी और प्राथमिकता के आधार पर निपटाई जाएंगी.

2. सफाई पर सख्ती – वार्ड और एजेंसी सुपरवाइजर मिलकर जिम्मेदारी से काम करेंगे.

3. गीला-सूखा कचरा अलग करना अनिवार्य 

15 सितम्बर से नियम तोड़ने पर ₹5000 तक का जुर्माना लगेगा.

बार-बार नियम तोड़ने पर दुकान या प्रतिष्ठान का लाइसेंस रद्द कर सीलिंग होगी.

काम का आकलन KPI से 

सुपरवाइजरों की परफॉर्मेंस KPI के आधार पर मापी जाएगी.

अच्छा काम करने वालों को पुरस्कार, लापरवाहों पर कार्रवाई होगी.

 

 त्यौहारों के लिए विशेष अभियान 

दुर्गा पूजा से छठ तक सफाई अभियान चलेगा.

पूजा पंडालों के रास्तों और तालाबों की खास सफाई होगी.


अतिरिक्त व्यवस्था 

ड्रेन क्लीनिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव.

खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, फॉगिंग और डॉग कैचिंग अभियान.

छठ से पहले तालाबों की सफाई और मशीनों की तैनाती.

 

प्रशासक का संदेश

सुशांत गौरव ने कहा कि त्यौहारों में लाखों लोग बाहर निकलते हैं, इसलिए हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. नगर निगम का लक्ष्य है कि हर नागरिक को साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण मिले. इस बार त्यौहारों पर रांची और भी सुंदर और स्वच्छ दिखेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही