Search

 
 
 

राज्यपाल को सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का निमंत्रण

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज संजय सेठ ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को आगामी 1 से 3 मई 2026 तक ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
 

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज संजय सेठ ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को आगामी 1 से 3 मई 2026 तक ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को मंच मिलता है, जिससे उनकी पहचान और आजीविका दोनों को मजबूती मिलती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही