Ranchi News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोकभवन में वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों से मुलाकात की. उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनके बेहतर भविष्य की शुभकामना दी.
18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 4 अगस्त तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हुआ था. इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया और पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया.
इसे भी पढ़ें -
राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. पदक जीतने के पीछे खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, लगन और लगातार अभ्यास का बड़ा योगदान है. उन्होंने खिलाड़ियों से आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने और देश व झारखंड का नाम रोशन करने की अपील की.
मुलाकात के दौरान कोच विश्वजीत कुमार के साथ लखन उरांव, आरित उरांव, अध्विक उरांव, ईशान भगत और कुमकुम विश्वकर्मा सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

