Ramgarh News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए रविवार को कई प्रमुख हस्तियां रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचीं. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसे भी पढ़ें:
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान राज्यपाल ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की.
दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नेमरा पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. वह आगंतुकों से मुलाकात कर रहे हैं और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने के लिए सभी का आभार व्यक्त कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

