Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा मॉब लिंचिंग मामले में राज्यपाल ने डीजीपी को किया तलब

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सिमडेगा मॉब लिंचिंग मामले में राज्यपाल ने डीजीपी को तलब किया है. राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को डीजीपी नीरज कुमार सिन्हा को राजभवन बुलाकर सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में हुई मॉब लिंचिंग की घटना की जानकारी ली, जिसमें संजू प्रधान की मौत हुई थी. राज्यपाल ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है. इसे भी पढ़ें-विराट">https://lagatar.in/virat-and-anushkas-daughter-vamikas-first-birthday-shared-picture-on-insta/">विराट

और अनुष्का की बेटी वामिका का पहला बर्थडे, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

संजू प्रधान के परिजनों ने राज्यपाल से की थी मुलाकात

मृतक संजू प्रधान की पत्नी सपना देवी ने मंगलवार को राज्यपाल रमेश बैस से भेंट कर इस मामले की CBI जांच की मांग की थी. इससे पहले सोमवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्यपाल बैस से भेंट कर CBI जांच की मांग समेत मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, सरकारी नौकरी और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी.

क्या है मामला

सिमडेगा के बेसराजाड़ा गांव में मॉब लिंचिंग की ये घटना 4 जनवरी को हुई थी. इस घटना में बीजेपी कार्यकर्ता संजू प्रधान को घर से जबरदस्ती निकालकर 5 सौ लोगों की भीड़ के सामने पहले बेरहमी से पिटाई की गई. फिर आग लगाकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद संजू की पत्नी ने स्थानीय पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसे भी पढ़ें-सीवान">https://lagatar.in/siwan-bjp-leader-shot-dead-in-broad-daylight-criminals-ran-away-after-firing/">सीवान

: दिनदहाड़े बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे अपराधी
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही