Search

गोविंदा के दिवालिया होने की अफवाहों पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

 Lagatar desk : बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा अपने पर्सनल लाईफ के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हील ही में पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों में तनाव की अफवाहें. इसी बीच सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि गोविंदा आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और पैसों के लिए स्कूलों व प्राइवेट इवेंट्स में डांस कर रहे हैं.अब इन तमाम अफवाहों पर गोविंदा के लंबे समय से मैनेजर रहे शशि सिन्हा ने चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रखी है.

 

‘दिवालिया होने की खबरें पूरी तरह गलत’

एक मीडिया इंटरव्यू में शशि सिन्हा ने साफ शब्दों में गोविंदा के कंगाल होने की खबरों को बेहद बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि भले ही गोविंदा में बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हों, लेकिन आज भी कई बड़े फिल्ममेकर्स उन्हें ऑफर दे रहे हैं.शशि ने यह भी खुलासा किया कि गोविंदा जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट का एलान करने वाले हैं.

 

टैक्सी में दिखने पर उठे सवाल

कुछ समय पहले गोविंदा को एयरपोर्ट जाते हुए टैक्सी में देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे. इस पर शशि सिन्हा ने सफाई देते हुए कहा कि उस समय एयरपोर्ट के अंदर प्राइवेट गाड़ियों की एंट्री बंद थी.उन्होंने कहा -गोविंदा के पास एक नहीं, कई गाड़ियां हैं. यह कहना कि वह दिवालिया हो गए हैं, बिल्कुल गलत है.

 

स्कूल और प्राइवेट इवेंट्स में डांस करने पर सफाई

गोविंदा के स्कूलों और निजी आयोजनों में डांस करने को लेकर भी काफी बातें बनीं. इस पर मैनेजर ने कहा,यह उनका प्रोफेशन है. इसका मतलब यह नहीं कि वह पैसों की तंगी में हैं. वह अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और ईमानदारी से काम कर रहे हैं.

 

एक बार आई थी आर्थिक तंगी

शशि सिन्हा ने यह भी बताया कि गोविंदा को जिंदगी में सिर्फ एक बार आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा था, और उसकी वजह उनकी दरियादिली थी.उनके मुताबिक-गोविंदा ने दूसरों की मदद के लिए अपनी एफडी तक तोड़ दी थी और उन्हें अपना घर भी गिरवी रखना पड़ा. लेकिन उन्होंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे. हाल में किए गए कुछ इवेंट्स उसी लोन को चुकाने के लिए थे.

 

पत्नी सुनीता आहूजा संग रिश्तों पर भी बयान

पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों में खटास और अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि सिन्हा ने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है.उन्होंने कहा-गोविंदा ने कभी दो-तीन शादियां नहीं कीं. ये सब सिर्फ अफवाहें हैं और उनका निजी मामला है.

 

फैंस के लिए खुशखबरी

अंत में शशि सिन्हा ने गोविंदा के फैंस को खुशखबरी देते हुए कहा कि उनकी डिमांड आज भी बरकरार है और वह अपने होम बैनर गोविंदा फिल्म्स इंटरनेशनल के तहत जल्द ही कुछ बड़ा अनाउंस करने वाले हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp