Search

 
 
 

गोविंदपुर : दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे सांसद और विधायक, लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

पश्चिमी सिंहभूम जिले के लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन स्थित गोविंदपुर में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. सोमवार को सांसद जोबा माझी एवं विधायक जगत माझी ने पूजा पंडाल पहुंचे.
 

Nitish Thakur

 

Govindpur  : पश्चिमी सिंहभूम जिले के लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन स्थित गोविंदपुर में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. सोमवार को सांसद जोबा माझी एवं विधायक जगत माझी ने पूजा पंडाल पहुंचे.श्री श्री दुर्गा पूजा समिति गोविंदपुर इस साल स्वर्ण जयंती मना रहा है. 

 

पूजा पंडाल पहुंचने पर सांसद और विधायक का गाजे बाजे के साथ समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया.इस दौरान सांसद जोबा माझी एवं विधायक जगत माझी ने मां दुर्गा की आराधना की सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमित घोष, हेमंत साह बंटी, किशोर दास, गोराचन्द दास,संतोष कुमार, भीरु खंडाइत, तारणी खंडाइत, कान्हू रजक, गोविंदा खंडाइत, भासकल दास, रामलाल मुखी समेत अन्य उपस्थित थे

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही