Search

 
 
 

गोविंदपुर-साहिबगंज SH-18 का होगा चौड़ीकरण, 221.40 करोड़ की मिली मंजूरी

झारखंड सरकार ने गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे-18 (दुमका) के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 221.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.  यह परियोजना गोविंदपुर-साहिबगंज एडीबी पथ के 139 से 190.930 किलोमीटर तक यानी करीब 51.93 किलोमीटर हिस्से में पूरी की जाएगी.
 
दुमका जिले की खबरें

Ranchi :  झारखंड सरकार ने गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे-18 (दुमका) के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 221.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.  यह परियोजना गोविंदपुर-साहिबगंज एडीबी पथ के 139 से 190.930 किलोमीटर तक यानी करीब 51.93 किलोमीटर हिस्से में पूरी की जाएगी.

 

सड़क को पेव्ड शोल्डर के साथ टू-लेन बनाया जाएगा. परियोजना में बिजली के खंभों, पाइपलाइन और अन्य बाधाओं को हटाने का खर्च भी शामिल है. सरकार ने इस काम को दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 60 प्रतिशत काम पूरा किया जाएगा, जिस पर करीब 132.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बाकी 40 प्रतिशत काम वित्तीय वर्ष 2027-28 में पूरा होगा, जिसके लिए करीब 88.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

 

इस परियोजना को झारखंड मंत्रिपरिषद से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. दुमका पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता योजना के क्रियान्वयन और राशि की निकासी के लिए जिम्मेदार होंगे. पथ निर्माण विभाग ने निर्देश दिया है कि परियोजना की प्रगति की हर महीने समीक्षा की जाएगी. मुख्य अभियंता इसकी निगरानी करेंगे और रिपोर्ट विभाग को भेजेंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही