Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनाज लोड समुद्री जहाज पर मिसाइल से हमला, 4 भारतीयों की मौत

क बार फिर समंदर में कार्गों शिप पर हुए मिसाइल हमले में 4 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं. ये हमला उस वक्त हुआ जब एमवी गोल्ड लियो नामक जहाज यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से मक्का लेकर निकल रहा था.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: एक बार फिर समंदर में कार्गों शिप पर हुए मिसाइल हमले में 4 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं. ये हमला उस वक्त हुआ जब एमवी गोल्ड लियो नामक जहाज यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से मक्का लेकर निकल रहा था. इस घटना की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी है.

इसे भी पढ़ें: 

विदेश मंत्रालय के अनुसार 19 जुलाई को यूक्रेन के ओडेसा से निकलते समय एमवी गोल्डन लियो नाक के एक जहाज पर हमला हुआ. यूक्रेन का दावा है कि ये हमला रूस ने मिसाइलों से किया है. घटना के समय जहाज पर 17 क्रू सदस्य मौजूद थे, जिनमें 5 भारतीय नागरिक शामिल थे. इनमें 4 भारतीयों की मौत हो गई. जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के मुताबिक गोल्डन लियो कार्गो शिप मुंबई स्थित ओशन ग्रेस शिपिंग लिमिटेड का है. इस जहाज का प्रबंधन फ्रेंड्स शिपिंग कंपनी एसए कर रही थी.

 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक वो इस घटना पर बारिकी से नजर रख रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल भारतीय नागरिक के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हैं.

 

विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए दोहराया कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना, निर्दोष आम नागरिकों की जान जोखिम में डालना या नेविगेशन और व्यापार की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.

 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक ये जहाज पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ के झंडे के तहत समुद्र में चल रहा था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही