Search

 
 
 

Ramgarh News: कार्तिक पूर्णिमा पर रजरप्पा के भैरवी नदी तट पर हुई भव्य आरती

Ramgarh News: रजरप्पा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बनारस के 11 आचार्यों के द्वारा  भव्य गंगा आरती किया गया. यह आरती इतना भव्य था कि लोग देखते ही बरबस कह उठे की वे बनारस में मौजूद रहकर इस तरह की आरती का आनंद लिया. इस दौरान पूरा मंदिर प्रक्षेत्र मां छिन्नमस्तिका के जयकारों से गुंजयमान हो उठा.
 
गंगा आरती

Ramgarh News: रजरप्पा स्थित छिन्मस्तिका मंदिर के भैरवी तट पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष पर माँ छिन्मस्तिका सेवा समिति द्वारा भव्य गंगा महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम यहां मंदिर के पुजारियों द्वारा गंगा पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया. तत्पश्चात अतिथियों एवं यहां मौजूद सभी लोगों द्वारा गंगा आरती किया गया. जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं स्मरणीय हो गया. इस दौरान पूरा मंदिर प्रक्षेत्र ढोल नगाड़ो से गूंज उठा.

 

रजरप्पा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बनारस के 11 आचार्यों के द्वारा  भव्य गंगा आरती किया गया. यह आरती इतना भव्य था कि लोग देखते ही बरबस कह उठे की वे बनारस में मौजूद रहकर इस तरह की आरती का आनंद लिया. इस दौरान पूरा मंदिर प्रक्षेत्र मां छिन्नमस्तिका के जयकारों से गुंजयमान हो उठा.

 

इसे भी पढ़ें:

भजन संध्या पर कलाकारों ने बिखेरा जलवा 

गंगा महाआरती से पुर्व भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  भजन संध्या कार्यक्रम में बाहर से आये कलाकार अदिति राज व ज्योति साहू द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया. जिसे देख श्रोतागण झूमने पर मजबूर हो गए. साथ ही इस दौरान कलाकारों के द्वारा जीवित झांकी प्रस्तुत की गई. माँ गंगा की महिमा और भारतीय संस्कृति की झलक को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया. झांकी के दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और लगातार जयघोष करते रहे.

 

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व विशिष्ट अतिथि रजरप्पा जीएम जीएस राठौर, कर्नल मानवेंद्र सिवाच,  कमांडेंट पी आर सी रामगढ़ चंदन सिंह,  कैंट सीओ रामगढ़ विवेक सिंह, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार मौजूद थे. 

 

मौके पर सांसद ने कहा कि गंगा महा आरती कार्यक्रम हिंदुओ की आस्था का प्रतीक है. इस तरह का कार्यक्रम बनारस, हरिद्वार सहित देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों में आयोजित किया जाता है. इस कार्यक्रम को रजरप्पा में भी पिछले पांच वर्षों से शुरू किया गया है. इसे प्रत्येक वर्ष और बेहतर ढंग से मनाने की जरूरत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही