Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में जिला अस्मिता लीग का भव्य समापन, 400 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम

रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ. समापन समारोह के बाद सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को अतिथियों द्वारा पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ. समापन समारोह के बाद सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को अतिथियों द्वारा पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के क्रिकेट प्रशिक्षक चंचल भट्टाचार्य, झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सिंह और भारतीय टीम के वरीय प्रशिक्षक रवि शंकर उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए.

 

इस अवसर पर रांची के डे-बोर्डिंग, आवासीय, खेलो इंडिया एवं एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे. प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी जैसी विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 400 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

 

कार्यक्रम की शुरुआत जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. मंच संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया, जबकि जिला खेल समन्वयक आशिष कुमार बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल कार्यालय के बिरसी मुंडू और मुकेश कुमार की अहम भूमिका रही.

 

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे

बैडमिंटन (U-14):

प्रथम – वेदांतिका माथुर
द्वितीय – शांभवी सौम्या
तृतीय – काश्वी सरावगी

 

बैडमिंटन (U-17)

प्रथम – शांभवी बर्मन
द्वितीय – वानया खन्ना
तृतीय – अमृता कुजूर

 

बैडमिंटन (अन्य वर्ग)

प्रथम – अनन्या सिंह
द्वितीय – नंदिता सेन
तृतीय – माही कश्यप

 

कुश्ती (45 किग्रा)

प्रथम – सोनामुनी हेंब्रम
द्वितीय – होलिका मिजेसी
तृतीय – सीमा हेंब्रम

 

कुश्ती (50 किग्रा)

प्रथम – अनीशा केरकेट्टा
द्वितीय – आरती कुमारी
तृतीय – अंशु लकड़ा

 

कुश्ती (55 किग्रा)

प्रथम – स्नेहा कुमारी
द्वितीय – नेहा उरांव
तृतीय – इंद्रावती कुमारी

 

कुश्ती (59 किग्रा)

प्रथम – सिमरन बिलचन मिंज
द्वितीय – कोमल मरांडी
तृतीय – रिया कुमारी

 

कबड्डी (U-14 एवं U-17)

प्रथम – डे बोर्डिंग कबड्डी बालिका प्रशिक्षण केंद्र, मोराबादी
द्वितीय – पे एंड प्ले, मोराबादी

 

फुटबॉल (U-14)

प्रथम – डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, हुलुंडू
द्वितीय – डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, तमाड़
तृतीय – डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, सताकी

 

फुटबॉल (U-17)

प्रथम – तरुण संगम, धुर्वा
द्वितीय – डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, पोगरा रंगामाटी
तृतीय – डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, तमाड़

 

फुटबॉल (U-19)

प्रथम – जेएसएसपीएस, खेलगांव
द्वितीय – डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, पोगरा रंगामाटी
तृतीय – तरुण संगम, धुर्वा

 

हॉकी (ओपन)

प्रथम – एकलव्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र, रांची
द्वितीय – आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, बरियातू
तृतीय – SAI, रांची

इस आयोजन को सफल बनाने में रवि शंकर, हरीश कुमार, शिव सागर, तपन राउत, राजू साहू, भरत शाह, संजू कुमार, रविशंकर केशरी, गोपाल तिर्की, कालीचरण महतो, अख्तर हुसैन सहित कई प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही