Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बिशप मार्शल केरकेट्टा बने GEL चर्च के मॉडरेटर

जीईएल चर्च में फिर से बिशप मार्शल केरकेट्टा मॉडरेटर पद के लिए चुने गए है. वहीं, मुरेल बिलुंग डिप्टी मॉडेरटर बनाए गए है. इस दौरान मॉडरेटर ने कहा कि बंद पड़े अस्पतालों को फिर से चालू किया जाएगा. इसके अलावा इंग्लिश मीडियम स्कूल भी ग्रामीण क्षेत्रों में खोलने की प्राथमिकता दी जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : जीईएल चर्च में फिर से बिशप मार्शल केरकेट्टा मॉडरेटर पद के लिए चुने गए है. वहीं, मुरेल बिलुंग डिप्टी मॉडेरटर बनाए गए है. इस दौरान मॉडरेटर ने कहा कि बंद पड़े अस्पतालों को फिर से चालू किया जाएगा. इसके अलावा इंग्लिश मीडियम स्कूल भी ग्रामीण क्षेत्रों में खोलने की प्राथमिकता दी जाएगी. 

 

छह डायसिस के प्रतिनिधी चुनाव में हुए शामिल

जीईएल चर्च की मॉडरेटर चुनाव में 6 डायसिस और एक हेडक्वार्टर कांग्रिगेशन के प्रतिनिधी शामिल हुए. इसमें करीब 40-45 प्रतिनिधि मौजूद रहे. यह चुनाव 2025-2030 सत्र के लिए चुने गए है. यह चुनाव केंद्रीय स्तर पर भी देखा जाता है. 29 अप्रैल को मॉडरेटर और डिप्टी मॉडेरेटर का पदस्थापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सुबह 7 बजे जीएईल चर्च में  बिशप ख्रिस्त हेमंत हांसदा द्वारा संपन्न कराया जाएगा.

 

30 अप्रैल को होगा बोर्ड गठन का चुनाव  

छोटानागपुर और असम में गोस्सनर इवेंजेलिकल लूथरन चर्च हेड कवार्टर में सिलसिलेवार चुनाव हो रहा है. 30 अप्रैल को बोर्ड का गठन और फाइनेंस सेक्रेटरी के चुनाव कार्यक्रम आयोजित किए गए है. इसके साथ ही सेट्रल कांग्रिगेशन का चुनाव भी होगा.

 

मालूम हो कि पूर्व मॉडरेटर जोहन डांग के बचे हुए एक साल के कार्यभार को भी संभाल चुके है. निर्वाचित मॉडरेटर अब एक मई 2026 से 31 मार्च 2030 तक पद में बने रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही