Search

 
 
 

TGIKS 4’ का ग्रैंड फिनाले 14 मार्च को, सुनील ग्रोवर ने कादर खान बनकर मचाया धमाल

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. शो का ग्रैंड फिनाले 14 मार्च को टेलीकास्ट किया जाएगा. फिनाले एपिसोड में वरुण धवन और उनके पिता, मशहूर फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन मेहमान के तौर पर नजर आएंगे.
 

Lagatar  Desk :  द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. शो का ग्रैंड फिनाले 14 मार्च को टेलीकास्ट किया जाएगा. फिनाले एपिसोड में वरुण धवन और उनके पिता, मशहूर फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन मेहमान के तौर पर नजर आएंगे.

 

मेकर्स ने इस खास एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है, जिसमें दोनों की मजेदार बातचीत और हंसी-मजाक की झलक देखने को मिल रही है.

 

कपिल के सवालों पर वरुण-डेविड धवन की मजेदार बातचीत

प्रोमो की शुरुआत में वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ एंट्री करते हैं. शो के होस्ट कपिल शर्मा, डेविड धवन से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं, घर के आदमी के साथ काम करना कितना मुश्किल होता है .इस पर वरुण धवन मुस्कुराते हुए अपना चेहरा छिपा लेते हैं, जबकि डेविड धवन भी मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं.

 

इसके बाद कपिल, वरुण से भी मजाक करते हुए कहते हैं कि जब उनके पिता इतने बड़े डायरेक्टर हैं, तो क्या वह बाहर फिल्म साइन करने पर उन्हें घूरते नहीं  इस पर वरुण मजेदार अंदाज में घर के माहौल का किस्सा सुनाते हैं, जिसे सुनकर डेविड धवन भी हंसते हैं.

 

 

सुनील ग्रोवर ने कादर खान बनकर लूटा शो

प्रोमो में आगे कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर की एंट्री होती है. ये सभी डेविड धवन की फिल्मों के मशहूर किरदारों के गेटअप में नजर आते हैं.हालांकि, सुनील ग्रोवर ने दिवंगत एक्टर कादर खान का गेटअप लेकर सभी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने न सिर्फ कादर खान का लुक अपनाया, बल्कि उनकी आवाज और अंदाज की हूबहू मिमिक्री भी की. यह देखकर डेविड धवन और अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गए.

 

मिमिक्री के लिए मशहूर हैं सुनील ग्रोवर

बता दें कि सुनील ग्रोवर अपनी शानदार मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं. वह पहले भी सलमान खान, आमिर खान, नवजोत सिंह सिद्धू, अजय देवगन और एस. एस. राजामौली सहित कई सितारों की मिमिक्री कर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही