Search

 
 
 

‘धुरंधर 2’ का पहला गाना ‘आरी आरी’ रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा धमाल

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. जो 19 मार्च को सिनेमाघरो में रिलीज होगी.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. जो 19 मार्च को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘आरी आरी’ रिलीज़ कर दिया है, जो रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है.

 

फिल्म के ट्रेलर में इस गाने की झलक पहले ही देखने को मिल चुकी थी, जिसने ऑडियंस का ध्यान खींचा था. अब पूरा गाना रिलीज़ होने के बाद फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

 

कौन हैं गाने के कंपोजर्स और सिंगर

आरी आरी’ गाने को मशहूर म्यूजिक कंपोजर्स और नेशनल लेवल विनर शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है. इस गाने को जैस्मिन सैंडलस, नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साब और खुद शाश्वत सचदेव ने मिलकर गाया है.यह गाना 2000 के दशक में बॉम्बे रॉकर्स के सुपरहिट ट्रैक ‘अरी आरी’ का रीक्रिएटेड वर्जन है, जिसे नए अंदाज में पेश किया गया है.

 

 

कैसा है नया गाना

‘आरी आरी’ को शानदार तरीकों से रीक्रिएट किया गया है और म्यूजिक काफी एनर्जेटिक है. माना जा रहा है कि यह गाना जल्द ही चार्टबस्टर बन सकता है. हालांकि, वीडियो में ज्यादातर सीन फिल्म के टीजर और ट्रेलर से ही लिए गए हैं. कुछ दर्शकों को उम्मीद थी कि गाने में नए और यूनिक सीन देखने को मिलेंगे, लेकिन ऐसा कम नजर आता है. माना जा रहा है कि मेकर्स फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस बनाए रखना चाहते हैं.

 

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमा में रिलीज होगी. इसके पेड प्रिव्यू शो 18 मार्च की शाम से शुरू हो जाएंगे. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और शुरुआती रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्मेंस कर सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही