Search

 
 
 

रातू रोड में भव्य कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता, हजारों की भीड़ उमड़ी

Ranchi News : मटका फोड़ प्रतियोगिता में बजरंग दल मालती मांडर ने प्रथम, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ने द्वितीय और शिव शक्ति क्लब मालती मांडर ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया. वहीं महिला वर्ग में राधा रानी मांडर की टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. महिला टीमों की भागीदारी को आयोजन की खास उपलब्धि मानी गयी.
 
कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता
  • महिला टीमों ने भी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
  • कानपुर की झांकियों ने बांधा समां
  • पुरुष वर्ग में बजरंग दल मालती मांडर ने जीता पहला पुरस्कार
  • महिला वर्ग में राधा रानी मांडर की टीम ने जीत हासिल की

Ranchi News :  रातू रोड के बिड़ला मैदान में कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में भव्य कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अध्यक्ष उत्तम यादव और मुख्य संरक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु और दर्शक शामिल हुए. आयोजन स्थल पर देर रात तक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा.

 

प्रतियोगिता में शिव शक्ति जन कल्याण मांडर, शिव शक्ति क्लब मालती मांडर, श्री राम सेना बिरसा मैदान, श्री राम सेवा समिति मांडर, बजरंग दल मालती मांडर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा समेत कई टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागी टीमों ने मटकी फोड़ने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें


बजरंग दल मालती मांडर ने जीता पहला पुरस्कार

मटका फोड़ प्रतियोगिता में बजरंग दल मालती मांडर ने प्रथम, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ने द्वितीय और शिव शक्ति क्लब मालती मांडर ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया. वहीं महिला वर्ग में राधा रानी मांडर की टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. महिला टीमों की भागीदारी को आयोजन की खास उपलब्धि मानी गयी.


कानपुर की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कानपुर से आई स्काई इवेंट ग्रुप की झांकी टीम ने धार्मिक और पौराणिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. राकेश सोनी के नेतृत्व में टीम ने श्री गणेश, राधा-कृष्ण, सुदामा, विष्णु अवतार, मां दुर्गा के काली एवं महिषासुर मर्दिनी स्वरूप, शिव-पार्वती, महाकाल तांडव और नरसिंह अवतार की झांकियां प्रस्तुत कीं.

 

भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूप में शामिल बच्चों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही. झांकियों और मटका फोड़ प्रतियोगिता के दौरान पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय नजर आया. लोगों ने धार्मिक प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया.

 

समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी प्रतिभागी टीमों, कलाकारों, श्रद्धालुओं, दर्शकों और आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताया. इस मौके पर महामंत्री प्रेम प्रतीक बमबारी, विपुल मिश्रा, दिलीप गुप्ता, निशांत चौहान, रोहित यादव, शुभम, निखिल गुप्ता और प्रकाश सिन्हा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही