Search

 
 
 

रांची जिला शतरंज चैंपियनशिप का भव्य आगाज, महुआ माजी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

रांची जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को चैंबर भवन स्थित FJCCI कार्यालय में उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया. प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर किया.
 

Ranchi : रांची जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को चैंबर भवन स्थित FJCCI कार्यालय में उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया. प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर किया.

 

कार्यक्रम में डिप्टी मेयर नीरज कुमार एवं FJCCI के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. समारोह के दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

 

अपने संबोधन में सांसद श्रीमती महुआ माजी ने कहा कि शतरंज ऐसा खेल है जो मानसिक विकास, धैर्य और रणनीतिक सोच को मजबूत करता है. उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में शतरंज से जुड़ने की अपील की. वहीं, FJCCI अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

 

कार्यक्रम के दौरान नवजोत अलंग, सतीश कुमार एवं मनीष कुमार ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों— महुआ माजी, सिंभू मुर्मू, नीरज कुमार एवं आदित्य अग्रवाल—का सम्मान किया.

 

समारोह में खेल भावना, अनुशासन और जमीनी स्तर पर शतरंज के विकास के महत्व पर भी चर्चा की गई. महासचिव नवजोत अलंग ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं बल्कि धैर्य, रणनीति और अनुशासन का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं से बड़ी संख्या में इस खेल से जुड़ने का आह्वान किया.

 

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें संयुक्त सचिव (AICF) मनीष कुमार, RDCA महासचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रबंधक मानसी सिंह, FJCCI संयुक्त सचिव रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मुख्य निर्णायक दीपक कुमार, उपाध्यक्ष मिथलेश पांडेय, राजीव चटर्जी, कुनाल अजमानी, संयुक्त सचिव विक्रम साहू, सदस्य आशीष साहू, सुनील कालरा, अनिल राम एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिंभू मुर्मू शामिल थे.

 

चैंपियनशिप में जिले भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया है. आयोजन को झारखंड में शतरंज के प्रति बढ़ती रुचि का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. AJCA और RDCA के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति की सराहना की. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके बाद प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही