Search

 
 
 

Durand Cup 2026: डूरंड कप का रांची में भव्य आगाज, जमशेदपुर FC ने डिफेंडर्स FC को 5-0 से हराया

एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का भव्य आगाज रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार व राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने किया.
 
डुरंड कप 2026: उद्घाटन मैच

Ranchi: एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का भव्य आगाज रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार व राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने किया. इस मौके पर स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों में गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला. रांची में ग्रुप सी के मैच खेल जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 

उद्घाटन मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) और श्रीलंका आर्मी की डिफेंडर्स फुटबॉल क्लब (DFC) की भिड़ंत हुई. इस रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए श्रीलंका आर्मी के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की. 

 

1888 में पहली बार डूरंड कप का आयोजन शिमला में हुआ था. इतने वर्षों में यह पहला मौका है जब रांची में इसका आयोजन हो रहा है. रांची में  डूरंड कप को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. डूरंड कप के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री मुफ्त रखी गई है. सुरक्षा जांच के बाद ही दर्शकों को अंदर जाने की अनुमति मिली. आयोजन समिति और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही.

 

उद्घाटन समारोह में भारतीय सेना के जवानों ने अपनी अनुशासन, साहस और शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया. हेलीकॉप्टर शो और सेना की प्रस्तुती ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही