Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका व कोवाली के नए बीजेपी मंडल अध्यक्ष का शानदार स्वागत

पोटका से सनत सी व कोवाली मंडल से श्यामल महाकुड़ का नाम नए मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया. नए मंडल अध्यक्ष के स्वागत के लिए सोमवार को गजब का जोश व उत्साह दिखा. हाता चौक पर समारोह आयोजित कर नए मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया. जहां उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: पोटका से सनत सी व कोवाली मंडल से श्यामल महाकुड़ का नाम मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया. नए मंडल अध्यक्ष के स्वागत के लिए सोमवार को गजब का जोश व उत्साह दिखा. हाता चौक पर समारोह आयोजित कर नए मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया. जहां उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया. 


पोटका में नए मंडल अध्यक्ष के स्वागत में पूरे कार्यक्रर्ता एक साथ नजर आए. इस मौके भाजपा नेता मनोज राम,  होपना महाली, उपेंद्र सिंह सरदार, देवी कुमारी भूमिज, मनोज सरदार, सुदीप्तो डे समेत सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा. जिसका असर अगले विधानसभा चुनाव में दिखेगा. कहा कि पोटका से अगला विधायक भाजपा का होगा. 


अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माना कि 2024 के चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी की अनदेखी की वजह से ही पार्टी की हार हुई. जिसे अगले चुनाव में दोहराया नहीं जाएगा और 2029 के चुनाव में यह सीट झामुमो से छीन कर यहां भगवा लहराएगा. इस अभिनंदन समारोह में गणेश सरदार, संतोष भंज, रवींद्र नाथ सरदार, कमल नायक, हीरो सरदार, समीर पानी समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही